जाकिर नाइक मामले में फंसे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

digvijay-singh

दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम में जाकिर नाइक की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह जाकिर नाइक के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वायरल हुए इस वीडियो में दिग्विजय सिंह मंच पर बैठकर जाकिर नाइक की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

ढाका आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के डॉक्टर जाकिर नाइक से प्रेरित होने की खबरों के बीच चार साल पुराना वीडियो सामने आया है।ये वीडियो 2012 का बताया जा रहा है।जाकिर नाइक मुंबई आधारित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन का संस्थापक है, जिसे ब्रिटेन और कनाडा में बैन किया गया है।

ये वीडियो पीस टीवी पर प्रसारित किया गया था जिसमें कांग्रेस नेता नाइक की तारीफ करते नज़र आ रहे हैं।बीजेपी ने जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने के लिए दिग्विजय सिंह की जमकर खिंचाई की है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *