बीजेपी नेता हरक सिंह रावत अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। 32 साल की महिला ने रावत के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने रावत के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग थाने में केस दर्ज कराया है। उक्त महिला का कहना है कि दो साल पहले रावत ने उनके साथ रेप किया। मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुटी है।
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस बहुत जल्द हरक सिंह रावत से इस मामले में पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत पिछले कई दिनों से दिल्ली में ही हैं। बता दें कि इसी महिला ने 2014 में भी रावत पर सफदरजंग थाने में ही छेड़खानी का केस दर्ज कराया था, लेकिन तब महिला ने केस वापस ले लिया था।