त्रिपुरा में 18 फरवरी, मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को होगा चुनाव

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया। तीनों राज्यों में दो फेज में चुनाव होंगे। इलेक्शन कमीशन ने बताया कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। तीनों राज्यों के नतीजे एक साथ 3 मार्च को आएंगे।

इन राज्यों में पहली बार VVPAT (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) का इस्तेमाल होगा।चीफ इलेक्शन कमिश्नर एके जोती ने बताया- आचार संहिता अभी से लागू हो गई है। तीनों राज्यों में EVM और VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को इस बारे में जानकारी दी जाएगी। कैंडिडेट्स या उनके रिप्रेंजेटेटिव इन्हें चेक भी कर सकेंगे।

VVPAT से निकली स्लिप्स को भी चेक किया जाएगा। काउंटिंग के दौरान इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा। तीनो राज्यों से जुड़ा कोई पॉलिसी अनाउंसमेंट नहीं किया जा सकेगा। केंद्र को भी इसे मानना होगा।पूरे प्रॉसीजर की वीडियोग्राफी की जाएगी।

सेंसेटिव पोलिंग स्टेशंस पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।20 लाख रुपए होगी चुनावी खर्च सीमा। कैंडिडेट्स को अपने बैंक अकाउंट्स की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही एक एफिडेविट भी इसी बारे में देना होगा।”

त्रिपुरा:लेफ्ट पार्टियों की सरकार है। माणिक सरकार सीएम हैं। 2013 में लेफ्ट ने पांचवी सरकार बनाई थी। 

मेघालय:कांग्रेस सत्ता में है। मुकुल संगमा यहां 2010 से सीएम हैं। 

नगालैंड:नागा पीपुल्स फ्रंट-लीड डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार है। बीजेपी ने सपोर्ट दिया है। टीआर जेलियांग पिछले साल जुलाई से सीएम हैं।

खास बात ये है कि तीनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।त्रिपुरा असेंबली का टेन्योर 6 मार्च को खत्म हो रहा है। वहीं, मेघालय और नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 13 और 14 मार्च को खत्म होगा।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *