बिहार में रेप करने वाला RJD MLA फरार

rape

रेप के आरोपी आरजेडी एमएलए राजबल्लभ प्रसाद की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। शनिवार को डीआईजी ने प्रसाद की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। पीड़ित लड़की की ओर से आरोपी विधायक की पहचान के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है। इसके बाद आरोपी विधायक राजबल्लभ प्रसाद फरार हो गया है। घटना नालंदा जिले के गिरियक बाजार की है। 

6 फर‌वरी को बर्थडे पार्टी के नाम पर एक महिला अपने पड़ोस की एक लड़की को साथ ले गई थी।महिला ने लड़की को विधायक को सौंप दिया।विधायक ने लड़की के साथ पूरी रात में रेप करता रहा।इसके बदले महिला को विधायक से 30 हजार रुपए मिले थे।रेप के समय महिला ने लड़की का एमएमएस भी बनाया था।आरोपी महिला सुलेखा पर सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप है।

महिला ने लड़की को धमकी दी थी कि मुंह खोलने पर एमएमएस को पब्लिक कर दिया जाएगा।लड़की के इसके बाद भी नहीं मानने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।रहुई की रहने वाली 15 साल की लड़की ने 8 फरवरी को महिला थाना में केस दर्ज कराया था।पीड़ित लड़की नगर थाना इलाके में किराए पर रहकर अपनी दो बड़ी बहन और एक छोटे भाई के साथ 10वीं की पढ़ाई कर रही है।

पुलिस को लड़की ने बताया था कि घर में रेप के दौरान एक शख्स मौजूद था।घर के बाहर चार दरबान खड़े थे।महिला कभी-कभी रेप करने वाले को नेताजी कहकर भी संबोधित कर रही थी।लड़की ने जब भागने का प्रयास किया तो दरबानों ने उसे वहां से निकलने नहीं दिया था।महिला बदमाश को भी नेताजी कहकर संबोधित कर रही थी।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *