बिहार की अररिया लोकसभा, जहानाबाद और भभुआ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस उपचुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। महागठबंधन से अलग होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
बीजेपी-जेडीयू के बीच दोबारा गठबंधन होने के बाद ये पहला चुनाव है। वहीं, दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव के जेल में होने की वजह से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का भी पहला चुनावी टेस्ट हो रहा है। इस बार अररिया में 61%, जहानाबाद में 57.85% और भभुआ में 59.68 % मतदान हुआ है।
1.अररिया, लोकसभा सीट:- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी।
2. जहानाबाद, विधानसभा सीट:- आरजेडी विधायक मुद्रिका सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी।
3. भभुआ, विधानसभा सीट:- बीजेपी के विधायक आनंद भूषण पांडेय के निधन के बाद खाली हुई थी।