पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया अपनी कैबिनेट का विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया, जिसमें आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली।इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव में जीत के उपरांत राज्य की सत्ता में आप के आने के बाद मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला मंत्रिपरिषद विस्तार है।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार शाम यहां पंजाब राजभवन के गुरु नानक देव सभागार में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।सुनाम से दो बार के विधायक अमन अरोड़ा को छोड़कर चार अन्य पहली बार विधायक बने हैं। सबसे पहले अरोड़ा ने शपथ ली। उनके बाद डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने शपथ ली, जो अमृतसर दक्षिण सीट से विधायक हैं।

उनके बाद, गुरु हर सहाय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले फौजा सिंह सराय, समाना से विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।पांच नए चेहरों में से चार विधायक मालवा क्षेत्र से और एक विधायक माझा क्षेत्र से हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *