Ab Bolega India!

दिल्ली में पेट्रोल 11 पैसे फिर हुआ महंगा

पेट्रोल और डीजल भी महंगा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 11 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 82.83 रुपए हो गया। मुंबई में रेट 88.29 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। दोनों शहरों में 11 पैसे का इजाफा हुआ। डीजल दिल्ली में 23 पैसे बढ़कर 75.69 और मुंबई में 24 पैसे के इजाफे के साथ 79.35 रुपए हो गया।

डीजल के रेट 4 अक्टूबर के स्तरों से भी ऊपर चले गए हैं। उस दिन सरकार ने5 रुपए घटाए थे जिसका फायदा 5 अक्टूबर को मिला। लेकिन, 6 अक्टूबर से फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई।दिल्ली में 4 अक्टूबर को डीजल45 रुपए प्रति लीटर था। सरकार ने राहत दी तो 5 अक्टूबर को 72.95 रुपए हो गया। लेकिन, 6 से 16 अक्टूबर तक इसमें 2.72 रुपए का इजाफा हो चुका है।

Exit mobile version