Ab Bolega India!

कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी

indian-army-in-jammu

पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के उरी सेक्टर में संघषर्विराम का उल्लंघन किया है लेकिन इस घटना में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह जानकारी सेना ने दी है। सेना के एक अधिकारी ने यहां कहा, ‘कल रात उरी सेक्टर के कमलकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार से संघषर्विराम का उल्लंघन किया गया।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस घटना से जुड़ी आगे की जानकारी अभी आनी बाकी है।

Exit mobile version