दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिलेगी भरी जीत : मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वह निकाय चुनावों में पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। तिवारी ने मतगणना शुरू होने पर संवाददाताओं को बताया मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे। इसे लेकर कोई संदेह नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा के एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाएगी और इसे हर तरह की बीमारियों से मुक्त करेगी।

दिल्ली नगर निगम के 272 में से 270 वार्डो पर मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। एमसीडी के लिए रविवार को हुए मतदान में लगभग 54 फीसदी वोट डाले गए थे।दिल्ली के दो वार्डो में उम्मीदवारों के निधन की वजह से चुनाव नहीं कराए गए थे।उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम दोनों में 104-104 सीटें जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 सीटें हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *