लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। लालू ने भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने गए मोदी द्वारा ओडिशा में रोड शो करने के संबंध में यह टिप्पणी की।उन्होंने यहां मीडिया से कहा अपनी पार्टी भाजपा के अभियान और प्रचार के लिए प्रधानमंत्री के रूप में मोदी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

लालू ने कहा कि सरकारी कोष के जरिए मिली सुविधाओं का दुरुपयोग करना गलत है।राजद अध्यक्ष ने कहा कि मोदी अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके प्रचार करने की उन्हें आजादी नहीं है।उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी की अगुवाई वाली भाजपा का मुकाबला विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर ही कर सकती हैं।उन्होंने कहा भाजपा का मुकाबला करने के लिए यह जरूरी है, अगर हम एकजुट होंगे तो भाजपा कहीं नहीं होगी।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *