किरण बेदी के पति का मेदांता अस्पताल में निधन

kiran-bedi

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से गुड़गावं के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। बृज को किडनी और सांस की दिक्कत के चलते 28 जनवरी को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और आज उनका देहांत हो गया।

करीब 11 बजे बृज बेदी ने आखिरी सांस ली। बता दें कि किरण के पति बृज बेदी कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए थे। वह अमृतसर के मथबूलपुरा इलाके के एक गरीब बच्चों के स्कूल के लिए काम कर रहे थे।उनकी पत्नी किरण बेदी भी स्कूल के लिए मदद कर रही थीं। उद्योगपति होने के साथ-साथ बृज बेदी का समाजिक क्षेत्र में भी काफी योगदान था।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *