अरविंद केजरीवाल ने साधा हरियाणा सरकार पर निशाना

kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा सरकार किसान और जवान विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने फसलों के नुकसान पर किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की राज्य सरकार से मांग की।पार्टी के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन आप कार्यकर्ताओं को फोन से संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार शहीद जवान को एक करोड़ रूपए और किसानों को फसलों के नुकसान पर प्रति एकड़ 20 हजार रूपए दे सकती है तो हरियाणा सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती।

दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री संदीप कुमार ने प्रदेश सरकार पर महिलाओं एवं दलितों की विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा का विकास तभी हो सकता है जब भाजपा सरकार की कथित जाति और धर्म की राजनीति को राज्य से हटाया जाए। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाकर तथा भाजपा एवं कांग्रेस का विकल्प देकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की जरूरत है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *