नॉर्थ-ईस्ट की लड़की से गुड़गांव में हुआ गैंगरेप

गुड़गांव में एक चलती कार में नॉर्थ-ईस्ट की लड़की से गैंगरेप किया गया।। विक्टिम का आरोप है कि शनिवार देर रात कार में सवार तीन लड़कों ने उसे घर के पास से किडनैप कर लिया। चलती कार में उसके साथ गैंगरेप की वारदात हुई। बाद में आरोपियों ने उसे 20 किलोमीटर दूर दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रोड पर फेंक दिया। लड़की फ्रेंड्स के साथ वीकेंड पर कनॉट प्लेस गई थी। 

पुलिस के मुताबिक, लड़की की उम्र 22 साल है और वह सिक्किम की रहने वाली है। उसने कहा कि वह 2 बजे रात को दिल्ली से अपने घर गुड़गांव सेक्टर-17 लौट रही थी। जैसे ही घर के नजदीक पहुंची, 3 लड़कों ने उसे कार में खींच लिया।दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने बताया- कुछ राहगीरों ने रात में लड़की की मदद की और हमें फोन किया, हमने गुड़गांव पुलिस को खबर दी।

पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज किया है। एक आरोपी का नाम दीपक बताया गया है। गाड़ियों की तलाशी जारी है, इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए गए हैं।शनिवार को हरियाणा के रोहतक में 23 साल लड़की से दिल्ली के निर्भया गैंगरेप जैसी दरिंदगी सामने आई। लड़की की बॉडी क्षत-विक्षत हालत में इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ी मिली। जानवर उसके चेहरे और कमर के निचले हिस्से को करीब-करीब खा चुके थे।

पुलिस के मुताबिक, लड़की 9 मई को सोनीपत से लापता हुई थी। मौत से पहले उसके साथ गैंगरेप और बर्बरता की गई, प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई। जांच में पता चला है कि लड़की ने एक आरोपी से शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था।बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 की रात दिल्ली में एक पैरा मेडिकल स्टूडेंट से चलती बस में 6 लोगों ने गैंगरेप किया था। उसके साथ दरिंदगी कर रात को सड़क पर फेंक दिया था। बाद में इलाज के दौरान निर्भया की मौत हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 4 दोषियों की फांसी बरकरार रखी है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *