Ab Bolega India!

मुंबई स्टेशन पर फ्री हाई स्पीड वाई-फाई शुरू

free-wifi-l1

सुरेश प्रभु ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर गूगल कंपनी के सहयोग से मुफ्त तेज रफ्तार वाई-फाई सेवा की शुरुआत की। यह सेवा शुरू करने वाला यह देश का पहला स्टेशन है। सुविधा को विश्व स्तरीय बताते हुए प्रभु ने कहा कि देश में करीब सौ व्यस्त स्टेशनों को इस साल के अंत तक मुफ्त सार्वजनिक वाई-फाई सेवा के तहत लाया जाएगा और इस तरह की यह विश्व की सबसे बड़ी परियोजना है।

प्रभु ने उपनगर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ रेल अधिकारियों, गूगल कर्मियों और यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब मैंने पिछले साल पूर्ण रेल बजट का प्रस्ताव दिया था, मैंने भारतीय रेलवे की खराब स्थिति को सुधारने का संकल्प लिया था और मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई की शुरुआत रेलवे के सुधार की तरफ एक बड़ा कदम है।’

Exit mobile version