Ab Bolega India!

कांग्रेस का स्मृति ईरानी पर हमला

Smriti-Irani--621x414

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने बहराइच में स्मृति ईरानी के ज्ञान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्मृति इरानी को डिग्री व सर्टिफिकेट के बीच अंतर मालूम नहीं है।मानव संसाधन विकास मंत्रालय भगवान भरोसे है। योगी आदित्यनाथ सांप्रदायिक रोग योगी हैं। जब भी मुंह खोलते हैं, समाज को तोड़ने का काम करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सुशासन व भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने फर्जी डिग्रीधारक कानूनमंत्री को नहीं हटायापूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी पूर्व सांसद रानावीर सिंह के निधन पर परिवार को ढांढस बंधाने बुधवार को बहराइच पहुंची थीं। यहां उन्होंने पूर्व सांसद की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार से कुशलक्षेम पूछा। 

इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी व सांसद योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला। कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रोपेगेंडा करने वाले अरविंद केजरीवाल ने कानूनमंत्री जितेंद्र तोमर को पहले क्यों नहीं हटाया। मीडिया का दबाव बनने व केस दर्ज किए जाने के बाद उन्हें हटाया गया।योगी आदित्यनाथ को जोशी ने सांप्रदायिक रोग योगी की संज्ञा दी। कहा कि जब भी योगी मुंह खोलते हैं, समाज को बांटने व तोड़ने का काम करते हैं। यह संघ परिवार की सोची समझी राय है। गत दिनों सर्टिफिकेट व डिग्री को लेकर चर्चा में आई मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी पर हमला बोलते हुए रीता बहुगुणा ने कहा कि स्मृति इरानी को डिग्री कोर्स व सर्टिफिकेट कोर्स में अंतर नहीं मालूम है। 

Exit mobile version