दुरंतो एक्सप्रेस के 9 कोच पटरी से उतरे

duranto-express

मुंबई जा रही 12220 दुरंतो एक्सप्रेस के नौ कोच शनिवार तड़के पटरी से उतर गए। हदसे में कम से कम 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।हादसा कर्नाटक के कलबुर्गी के मारटूर गांव के करीब हुआ। यह जगह कलबुर्गी से 20 किमी दूर है। पुणे के रेल अधिकारियों ने बताया कि रात करीब दो बजे ट्रेन शाहबाद स्टेशन से निकली थी।

यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने घटना पर दुख जताया है। हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने बताया कि एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर भेजी गईं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …