मुलायम ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

Mulayam-Singh-Yadav_123

समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्होंने करीब 12 साल तक भाजपा के साथ सत्ता में साझेदारी की और फिर अपना रूख बदल लिया। मुलायम ने इन अटकलों को भी विराम दे दिया कि समाजवादी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक बार फिर जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन में शामिल हो सकती है। सपा ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर पिछले हफ्ते ही बिहार में महागठबंधन छोड़ने का फैसला किया था। कुमार की धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल उठाते हुए मुलायम ने कहा कि जदयू नेता ने सहजता से अपने दोस्तों और सहयोगियों को बदला है, हाल फिलहाल तक भाजपा का समर्थन हासिल किया है।

मुलायम ने कहा कि उनकी पार्टी ने हालांकि हमेशा ही भाजपा का विरोध किया है। मुलायम ने अपनी पार्टी की महिला शाखा, सपा महिला सभा, के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘देखिए बिहार में क्या हो रहा है। सपा ने हमेशा ही भाजपा का विरोध किया है, फिर धर्मनिरपेक्ष कौन है? जिन लोगों ने भाजपा के समर्थन से 12 साल सरकार चलाया अब वे लोग अचानक धर्मनिरपेक्ष बन गए हैं।’ बिहार सपा अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव ने कल कहा कि पार्टी आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …