पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 86 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से 86 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतचन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे।

सोनू सूद की बहन मालविका सूद को कांग्रेस ने मोगा से टिकट दी है। मालविका सूद एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं।
वहीं सुनील जाखड़ के विरोध के बावजूद कादियान से राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा को टिकट दी गई है। सुखविंदर सिंह कोटली आदमपुर से चुनाव लड़ेंगे।

इसके साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद सुखपाल सिंह खैरा को कांग्रेस ने भोलथ से टिकट दिया है।कांग्रेस ने पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को डेरा बाबा नानक से और ओम प्रकाश सोनी को अमृतसर सेंट्रल से राज्य चुनावों के लिए मैदान में उतारा गया है। वहीं ओम प्रकाश सोनी अमृतसर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस ने साल 2017 में 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब में आगामी 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *