उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी

cold-in-north-india

भारत में ठंड अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारत के राज्य पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चल रही है और दोनों राज्यों में अमृतसर और नारनौल इलाके में आज इस मौसम का सबसे अधिक ठंड दर्ज हुआ। जहां न्यूनतम तापमान 1.8°C दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल और पंजाब में अमृतसर, दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 1.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यहां बताया कि लुधियाना (4.5°C) और पटियाला (5°C) में भी रात के दौरान ठंड का असर रहा।

चंडीगढ़ में इस मौसम में सबसे सर्द रात रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2°C नीचे 4.8°C दर्ज किया गया।नारनौल के अलावा, हरियाणा में अन्य स्थानों पर भी जबर्दस्त ठंड रही। हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4°C नीचे 2.9°C दर्ज किया गया जबकि करनाल का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3°C नीचे 3.4°C दर्ज किया गया। अंबाला का न्यनूतम तापमान सामान्य से 1°C नीचे 5.4°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, लुधियाना और करनाल सहित आज क्षेत्र में कुछ स्थानों पर धुंध छायी रही।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *