वर्णिका कूंड से छेड़छाड़ और किडनैपिंग की कोशिश के आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार की बेल पिटीशन पर सुनवाई होगी। दोनों ने बेल पिटीशन दायर की थी। इस पर कोर्ट ने पुलिस का जवाब मांगा था।आराेपियों की बेल पिटीशन पर कोर्ट ने पुलिस का जवाब मांगा था। इस पर पुलिस की ओर से सरकारी वकील ने पंचकूला हिंसा का हवाला देकर कुछ वक्त देने को कहा था। कोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए मंगलवार को जवाब दायर करने को कहा था।
इस मामले में एडीशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बलजिंदर पाल सिंह की अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है।4 अगस्त की रात करीब 11-12 बजे चंडीगढ़ में एक आईएएस अफसर की बेटी अपनी कार से जा रही थी। लड़की का आरोप है कि कार सवार दो लड़कों ने उसका पीछा किया। उसकी कार के आगे अपनी कार अड़ाकर रोका। गेट से बाहर खींचने की कोशिश की।
लड़की ने तुरंत पुलिस काे फोन लगाया। मदद के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। हालांकि, बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे में थे। इनमें से एक हरियाणा के बीजेपी चीफ सुभाष बराला का बेटा था।
इससे पहले चंडीगढ़ के डीजीपी तेजेंद्र सिंह लूथरा के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस विकास बराला और उसके दूसरे साथी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी, लेकिन उन्होंने ब्लड और यूरिन सैंपल देने से मना कर दिया था। ऐसे में डॉक्टर ने अॉब्जर्वेशन के आधार पर मेडिकल तैयार किया है, उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
लूथरा ने कहा कि आरोपियों का ब्लड और यूरिन सैम्पल न देना उनके खिलाफ जाता है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए सबकुछ उजागर होकर किया जाएगा।बता दें कि अपोजिशन पार्टियां- कांग्रेस और इनेलो ने इस मामले में सीबीआई या हाईकोर्ट के मौजूदा जज से जांच कराने की मांग की है।