यूपीएससी के सदस्य बने दिल्ली पुलिस के पूर्व प्रमुख बीएस बस्सी

delhi-police-comisner

दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त बीएस बस्सी को आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया गया। इस संवैधानिक पद के लिए उनका कार्यकाल पांच वर्षों का होगा। सरकार ने 60 वर्षीय बस्सी के नाम को संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में मंजूरी दे दी। यह संस्था आईएएस, आईपीएस एवं अन्य अधिकारियों को चुनने के लिए सिविल सेवा परीक्षा लेती है। आयोग में अधिकतम 10 सदस्य होते हैं और एक अध्यक्ष होते हैं।

1977 बैच के अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेशों (एजीएमयूटी) कैडर के आईपीएस अधिकारी बस्सी इस वर्ष फरवरी में दिल्ली पुलिस प्रमुख के पद से सेवानिवृत हुए। यूपीएससी सदस्य के रूप में बस्सी का कार्यकाल पांच वर्षों का होगा। इस लिहाज से बस्सी फरवरी 2021 तक सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *