आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में शिवसेना के साथ लड़ेगी भाजपा

bjp21-414x2461

महाराष्ट्र भाजपा ने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वह शिवसेना के साथ गठबंधन के पक्ष में है और उसने मुद्दे पर निर्णय के लिए अपनी जिला इकाइयों को अधिकृत कर दिया है। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे ने कहा कि शिवसेना उनकी पार्टी की स्वाभाविक सहयोगी है।दानवे ने यहां संवाददाताओं से कहा हमने 2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव छोड़कर सभी चुनाव मिलकर लड़ा है।

कल्याण डोम्बीवली निकाय चुनाव के लिए हमारा गठबंधन सीट बंटवारे को लेकर असहमति के चलते मूर्त रूप नहीं ले सका था। हम शिवसेना के साथ एक गठबंधन के पक्ष में हैं। हमने जिला इकाइयों से कोई निर्णय करने और तदनुसार शिवसेना के साथ सीटों को लेकर चर्चा करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा हम वार्ता के साथ आगे बढ़ने के लिए एक सम्मानीय समझौता चाहते हैं।

शिवसेना हमें अपना प्रस्ताव दे और हम उस पर अपने नेताओं के साथ चर्चा करके उन्हें सूचित करेंगे। दानवे ने कहा कि लोगों की भावनाएं भाजपा के पक्ष में हैं और उन्हें भरोसा है कि उनकी पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में अकेली सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी। स्थानीय निकाय चुनाव अगले महीने चार चरणों में होना है।

शीष शेलार और कीरीट सोमैया जैसे भाजपा नेताओं की इस मांग के बारे में पूछे जाने पर कि पार्टी को आने वाले चुनाव में अकेले ही उतरना चाहिए, दानवे ने कहा कि वह प्रदेश इकाई प्रमुख के तौर पर पार्टी का आधिकारिक पक्ष सामने रख रहे हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *