भाजपा की दिल्ली प्रदेश सचिव संतोष गोयल का हुआ कोरोना से निधन

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई की सचिव संतोष गोयल का रविवार को निधन हो गया। कोविड-19 संक्रमण के कारण उनका निधन बताया जाता है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

आदेश गुप्ता ने उनके निधन पर जारी संदेश में कहा दिल्ली भाजपा की मंत्री संतोष गोयल के कोरोना से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं, यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। महामारी के दौरान उनके द्वारा जनता के लिए किए गए सेवा कार्य सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।भाजपा के दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता ने कहा कल तक हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर में कार्य करने वाली प्रदेश मंत्री बहन संतोष गोयल की कोरोना संक्रिमत होने के कारण मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई, शोकाकुल हूं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *