रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर किसानों ने पलवल में रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक

पंजाब में भाजपा के दलित चेहरे और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बने हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता अरुण हालदार उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद दोनों नियुक्तियों की सूचना बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने जारी की है।

विजय सांपला पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 2014 में होशियारपुर लोकसभा सीट से सांसद हुए थे। इसके बाद उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री बनने का मौका मिला था।वर्ष 2019 के चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

वह पंजाब में संगठन का कार्य देख रहे थे। अब जाकर उन्हें राष्ट्रीय अनसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंजाब से केंद्र में मंत्री बनने वाले विजय सांपला भाजपा के पहले नेता रहे हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *