मध्य प्रदेश में चौथी बार बन सकती है भाजपा सरकार : ओपिनियन पोल

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार चौथी बार सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा 230 विधानसभा सीट में से 153 सीट जीत सकती है। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा कम सीटें मिलने के आसार हैं।

वहीं, कांग्रेस को इस बार 7 सीट का फायदा हो सकता है। वह इस बार 58 सीटे जीत सकती है।टाइम्स नाउ ने यह सर्वे 15 मार्च से 20 अप्रैल तक किया। इसमें राज्य की सभी 230 सीट पर 42550 वोटरों से राय ली गई।

जहां सर्वे में भाजपा को 12 सीट का नुकसान दिख रहा हैं। वहीं, इस सर्वे में पिछले चुनाव में 4 सीट जीतने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 12 सीट मिलने का अनुमान है।ओपिनियन पोल के मुताबिक, 14 सीट पर निर्दलीय उम्मीवारों के जीतने की संभावना है।

सर्वे के मुताबिक, 61 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया, जबकि 17 फीसदी ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को पसंद बताया। अजय सिंह को 6, कमलनाथ को 5 और दिग्विजय सिंह को 4 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *