भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्र गीत के अपमान करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि राहुल ने कर्नाटक में एक रैली के दौरान राष्ट्र गीत वंदेमातरम को सिर्फ एक पंक्ति में पूरा करने का आदेश दिया। भाजपा ने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है।
कांग्रेस ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया है। बता दें कि अगले महीने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में राहुल आजकल वहां चुनावी सभाएं कर रहे हैं।भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया कर्नाटक में रैली के दौरान राहुल गांधी ने वंदेमातरम को एक लाइन में खत्म करने का फरमान सुनाया।
यही वजह है कि हम उन्हें शहजादा कहकर पुकारते हैं। उनका हक जताने का जो भाव है, वह डराने वाला है। वे सोचते हैं कि यह देश उनके परिवार की संपत्ति है। वे अपनी इच्छा के अनुसार, राष्ट्रगीत में बदलाव कर सकते हैं।
पात्रा ने कहा- यह कुछ नहीं है। यह सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता को दर्शता है।भाजपा के आरोप पर कांग्रेस नेता बृजेश कल्पपा ने कहा कि कार्यक्रम में एक बार वंदेमातरम हो चुका था। ऐसे में दूसरी बार वंदेमातरम होने की बात पर राहुल गांधी ने उसे पंक्ति में ही समाप्त करने की बात कही।
इसमें विवाद की कोई वजह नहीं है।भाजपा की ओर से पोस्ट किया गया वीडियो कर्नाटक में कांग्रेस की एक रैली का है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल राहुल गांधी से वंदेमातरम के लिए खडे़ होने के लिए कहते हैं। इस पर राहुल गांधी बोले कि प्लीज इसे जल्दी कराइए।