बिहार में रॉकी यादव ने किया आत्मसमर्पण

rocky-yadav

बिहार में रॉकी यादव ने सर्वोच्च न्यायालय से जमानत रद्द होने के बाद शनिवार को गया की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आरोपी जनता दल (युनाइटेड) की विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी की जमानत रद्द कर दी थी. पुलिस के अनुसार, रॉकी ने सुबह गया में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (नवम) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.

इससे पूर्व पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी की एकल पीठ ने 19 अक्टूबर को रॉकी को जमानत दे दी थी. बिहार सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ तथा रॉकी की जमानत रद्द करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी. सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को रॉकी की जमानत रद्द करते हुए पुलिस प्रशासन को उसे तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया था.

इससे पहले इस मामले में पटना उच्च न्यायालय से रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव और मां मनोरमा देवी को भी जमानत मिल चुकी है.रॉकी यादव जद (यू) की निलंबित विधन पार्षद मनोरमा देवी का बेटा है. रॉकी के पिता बिंदी यादव भी अपने क्षेत्र में काफी दबंग व्यक्ति माने जाते हैं.उल्लेखनीय है कि इसी साल सात मई की रात बोधगया से लौट रहे जद (यू) विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी की लैंड रोवर कार को एक व्यवसायी के बेटे आदित्य सचदेवा ने ओवरटेक किया था, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई.

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *