यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने बोला योगी सरकार पर हमला

यूपी में विधनसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी चुनावी यात्रा का आगाज किया। वह बुधवार को उन्नाव पहुंचे। वे यहां सरोसी के मनोहर लाल इंटर कालेज में स्थापित की गई पूर्व पशुधन मंत्री स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे हैं।

कहा कि भाजपाई सत्ता में आने पर उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो किसानों की आय दोगुनी हुई और न ही नौजवानों को रोजगार मिल पाया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि बाबा मुख्यमंत्री न लैपटॉप चला पाते हैं और न ही बिजली कारखानों की जानकारी रखते हैं।

यही कारण है कि प्रदेश में नए बिजली उत्पादन प्लांट नहीं लग पाए। इस कारण आम जनता को महंगी बिजली का भुगतान करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ब्लाक प्रमुख चुनाव में सबसे ज्यादा दुरुपयोग हुआ है। हमारे 19 जिला पंचायत सदस्यों का वोट कैसे लिया गया यह सभी जानते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों का पैसा छीनकर उद्योगपतियों को देते हैं और फिर उद्योगपति विदेश भाग जाते हैं। भाजपाइयों ने मास्क लगवाकर हमारे मुंह और कान बंद करा दिए हैं। भाजपा सरकार को कौन सी बीमारी है जो उसने अपने कान और आंख बंद कर रखे है। उसे गरीबों की आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है।

उन्होंने दावा किया कि सपा शासनकाल में बाढ़ से कटान रोकने के लिए 133 करोड़ रुपये दिए थे। सरकार बदलते ही भाजपा ने पैसा वापस ले लिया। यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तो सूबे को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

भाजपा सरकार विकास कार्यों में कभी सपा की बराबरी नहीं कर सकेगी। उन्होंने जासूसी कांड और पत्रकार से मारपीट पर भी चुटकी ली।ज्ञात हो कि एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उन्नाव आगमन वाहनों के काफिले से हुआ है।

इस बार भी वह उन्नाव जिले की सीमा में अपने उसी रथ पर सवार होकर आए। इस दौरान सपा कार्यकतार्ओं ने अखिलेश का उन्नाव सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार स्वागत किया। इस यात्रा को लोग 2022 चुनावी आगाज के रूप में मान रहे हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *