Ab Bolega India!

डालमिया के निधन पर आडवाणी ने शोक व्यक्त किया

Lal-Krishan-Advani-28june

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक दूरदृष्टा और सक्षम प्रशासक बताया। आडवाणी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘मुझे जगमोहन डालमिया के असामयिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह दूरदृष्टा और भारतीय क्रिकेट को बढ़ावा देने वाले ख्याति प्राप्त व्यक्ति थे। एक कुशल प्रशासक के रूप में क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘मैं उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।’ डालमिया के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा, ‘मुझे उनके असामयिक निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा पहुंचा। वह बेजोड़ क्रिकेट प्रशासक थे। वह क्रिकेट के दीवाने थे और उन्होंने अंतिम सांस तक खेल की सेवा की। उनकी मौत केवल भारतीय नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के लिये भी बड़ी क्षति है।

Exit mobile version