Wonders of India: भारत में ऐसे कई अजूबे हैं जिनके बारे सुनकर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। ये सभी अजूबे देश के अलग अलग हिस्सों में मौजूद हैं। आइए जानते हैं इन 30 अजूबों के बारे में
झूलता खम्बा, लेपाक्षी, आंध्रप्रदेश :
यह छोटा सा गांव बहुत से प्राचीन अवशेषों और वास्तु शिल्प के आश्चर्यों का घर है। इनमें से एक है लेपाक्षी मंदिर का झूलता हुआ खम्बा। मंदिर के सत्तर खम्बों में से एक बिना किसी सहारे के लटकता है। आगंतुक इस खम्बे के नीचे से बहुत सारी वस्तुओं को डालकर तय करते हैं कि इस खम्बे को लेकर किए जा रहे दावे सच हैं या नहीं। जबकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खम्बे के नीचे से विभिन्न वस्तुओं को निकालने से लोगों के जीवन में सम्पन्नता आती है।