Indian Forts History in Hindi जानिये देश के 10 सबसे सुंदर किले

Kangra-Fort
कांगड़ा किला 

यह किला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित है और इस किले का निर्माण कांगड़ा के शाही परिवार ने कराया था। यह किला दुनिया के सबसे पुराने किलों में से एक है और इसे देश के सबसे पुराने किलों में गिना जाता है। किले के भीतर ब्रजेश्वरी देवी का मंदिर है और इसमें आज भी प्राचीन काल के शासकों की बहुत सी वस्तुओं को देखा जा सकता है। यह किला नगरकोट या कोट कांगड़ा के नाम से प्रसिद्ध है जो पुराने कांगड़ा नगर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और यह बाणगंगा और पाताल गंगा नदियों, जो किले के लिए खाई के रूप में काम करती हैं, के संगम पर खडी पहाड़ी के शीर्ष पर बना है।

यह किला बहुत प्राचीन है। इस किले के भीतर वर्तमान अवशेष जैन और ब्राह्मणवादी मंदिरों के हैं, जो नौवीं-दसवीं शताब्दी के हो सकते हैं। इतिहास की पुस्तकों में इसका प्रारंभिक उल्लेख, 1009 ईसवी में मोहम्मद गजनी द्वारा किए गए आक्रमण के समय से है। बाद में मोहम्मद तुगलक और उसके उत्तराधिकारी फिरोजशाह तुगलक ने इस पर क्रमश: 1337 ईसवी और 1351 ईसवी में अपना कब्जा जमाया।

बाणगंगा और मांझी नदियों के ऊपर स्थित कांगड़ा, 500 राजाओं की वंशावली के पूर्वज राजा भूमचंद की ‘त्रिगतरा’ भूमि का राजधानी नगर था। कांगड़ा का किला धन-संपति के भंडार के लिए इतना प्रसिद्ध था कि मोहम्मद गजनी ने भारत में अपने चौथे अभियान के दौरान पंजाब को हराया और सीधे ही 1009 ईसवी में कांगड़ा पहुंचा था। राज्य के विशाल भवन जो राजाओं के लिए कभी चुनौती बने हुए थे, विशेष तौर पर सन 1905 में आए भूकंप के बाद खंडहरों में बदल गए थे।

इस किले के प्रवेश मार्ग को बलुआ पत्थर से निर्मित मेहराब के कब्जों से जोड़े गए मोटे काष्ठ के तख्तों का एक बडा द्वार लगाकर सुरक्षित किया गया था। इसकी ऊंचाई लगभग 15 फुट है। इसका नाम रणजीतसिंह द्वार है। चट्टानों के बीच काटी गई एक खाई जो बाणगंगा और मांझी नदियों को जोड़ती है, बाहरी दुनिया से इस किले को पृथक करती है।5. मेहरानगढ़ का किला : मेहरानगढ़ का किला राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित है। यह किला अतीत के मेहरानगढ़ राज्य के सबसे बड़े किलों में से एक है। इसे पथरीली पहाड़ी पर जमीन से 125 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। इस किले का निर्माण राव जोधा ने 14वीं सदी में करवाया था। यह किला राजस्थान में जोधपुर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Check Also

विश्व शांति मिशन ने पूरे लॉकडाउन में की एक लाख से अधिक लोगों की सहायता

पं देवकीनंदन महाराज के निर्देशन में जारी रहे सेवा कार्य। कोरोना वायरस के कारण घोषित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *