Ab Bolega India!

“कॉटन पर ड्यूटी ,मांस पर सब्सिडी “

राजस्थान के सिरोही जिले के नंदगाव में एक कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथो लिया. दरअसल नरेन्द्र मोदी यहाँ आयोजित “गौ रक्षा महोत्सव ” में हिस्सा लेने आये थे।

नरेन्द्र मोदी ने कहा की ये दिल्ली की सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशो के बावजूद गौ वंश रक्षा पर कानून नहीं बना पाई है ,जबकि गुजरात ही एक मात्र ऐसा राज्य हे जिसने गौ वंश हत्या पर कड़े कानून बनाया है। उन्होंने कहा की गुजरात में गौ मांस की हेराफेरी करने वालो पर कड़ी नजर रखने के लिए १२ मोबाइल फोरेंसिक सायंस लेब बनायीं गई है।

नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर  निशाना साधते हुए कहा की ये दिल्ली की सरकार कपास की निकास पर ड्यूटी लगाती है और मांस की निकास पर सब्सिडी देती है। उन्होंने बताया की गुजरात में हर साल ३००० से ज्यादा पशु मेले आयोजित किये जाते है। पशु पालन के महत्व को देखते हुए उन्होंने कहा की गुजरात में पिछले दशक में दूध उत्पादन में ६० % की वृद्धि हूई है।

ऐसे में हम यही कहेंगे की भारत में गौ को गौ- माता कहा जाता है और विडम्बना की बात यही है की गौ वंश की हत्या और उसके मांस की हेराफेरी करने वालो के खिलाफ कोई कड़े कानून नहीं है। दरअसल  गुजरात सरकार की यह पहल काफी सराहनीय है और हम आशा करते है की केंद्र सरकार भी गौ हत्या रोकने के लिए कड़े से कड़े कानून बनाये. इंडिया हल्ला बोल की टीम भी नरेन्द्र मोदी की इस पहल की प्रशंसा करती है।

दीपक पद्मशाली

इंडिया हल्लाबोल

गुजरात

Exit mobile version