सूर्य को जल चढ़ाना
हिंदुओं में सुबह उठकर सूर्य को जल चढ़ाते हुए नमस्कार करने की परम्परा है। सूर्य ग्रहों के स्वामी हैं। ये पंचदेवों में एक हैं। जीवन को व्यवस्था सूर्य से ही मिलती है। पुराणों में सूर्य की उपासना को सभी रोगों को दूर करने वाला बताया गया है।
वैज्ञानिक तर्क
पानी के बीच से आने वाली सूर्य की किरणें (Rays of Sun) जब आंखों में पहुंचती हैं, तब हमारी आंखों की रौशनी (Eye Sight) अच्छी होती है। जल से छनकर जब सूर्य की किरणें शरीर पर पड़ती हैं तो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इससे शरीर में रोग से लड़ने की शक्ति बढ़ती है साथ ही आस-पास सकारात्मक उर्जा का संचार होता है जो जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।