Ab Bolega India!

जांघ की चर्बी घटाएगा यह आसन

जांघों पर जमा होती चर्बी को अगर आप वाकई कम करना चाहते हैं तो रोज नौकासन का अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।इस आसन के दौरान शरीर का आकार नौका जैसा होता है इसलिए इसे नौकासन कहते हैं। यह शरीर को लचीला बनाता है, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर जमा फैट्स को घटाता है और एब्स की टोनिंग करता है।

नौकासन की सही विधि

 इसे करने के लिए पहले मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।अब सांस लेते हुए दोनों पैर ऊपर उठाएंऔर दोनों हाथों से पैर के पंजे छूने की कोशिश करें।इस स्थिति में शरीर का अग्रभाग और पैर, दोनों ही ऊपर की ओर होने चाहिए।कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए लेट जाएं।कुछ सेकंड बाद इस प्रक्रिया को दोहराएं।करीब 15 सेकंड के गैप पर इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं और धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाते जाएं। इसे अधिकतम 30 बार कर सकते हैं।

Exit mobile version