बालों से पता चलेगा महिला का स्वभाव

woman's-nature

*आइये आप जाने कि किस प्रकार के बालो से हम  कैसे किसी व्यक्ति के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताता है। समुद्रशास्त्र में बालों की बनावट और रंग की चर्चा है, जिसे देखकर किसी भी महिला के व्यक्तित्व और स्वभाव का बड़ी आसानी से पता लगाया जा सकता है। हम यहाँ सिर्फ बात कर रहे हैं हमारे बालों के नैचरल कलर और शेप के बारे में।

उपचार स्वास्थ्य और प्रयोग –

*  जिन महिलाओं के बाल पैदाइशी सुनहरे होते हैं, उन्हें देखकर आप इतना तो जरूर कह सकते हैं कि वे अक्सर अपने दुर्बल और कमजोर शरीर को लेकर परेशान रहती हैं। हालांकि, यह भी सच है कि ऐसी महिलाएं ज्ञानी होती हैं और स्वभाव से बेहद सरल होती हैं।

* जिन महिलाओं के बाल काले और बिल्कुल सीधे होते हैं वे स्पष्ट ख्याल की होती हैं। उन्हें बात घुमा-फिराकर कहना और समझना नहीं आता। वे जैसा सोचती हैं उन्हीं विचारों को अपने आस-पास फैला भी डालती हैं। वैसे ये ज्यादातर सरल और खुले विचारों वाली होती हैं।

* जिनके बाल ब्राइट रेड कलर के होते हैं वो काफी तीक्ष्ण बुद्धि वाली होती हैं। आपके कुछ बोलने से पहले ही उनका दिमाग आपसे भी दूर पहुंच सकता है। इसलिए इन्हें अपने हिसाब से आंकना सही नहीं।

* जिनके बाल काले और कर्ल लिए होते हैं ऐसी महिला जिंदगी को लेकर आशावादी होती हैं। स्वभाव से संकोची तो होती जरूर हैं, लेकिन मेहनत और मुश्किलों से वे कभी घबरातीं नहीं। जीवन में खुशियों और स्नेह को अहमियत देकर ही आगे बढ़ना इन्हें पसंद है।

* भूरे बाल वाली महिलाएं काफी इमोशनल और रोमांटिक किस्म की होती हैं। प्यार में धोखा भी इन्हें आसानी से मिल जाता है। वैसे, जीवन को आजाद ख्यालों के साथ जीना ही इन्हें पसंद है। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी सजग होती हैं ये।

* रेड हेयर वाली महिलाएं काफी साहसी होती हैं और कुछ झगड़ालू भी। ऐसे लोग बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं। रेड हेयर वाली महिलाएं स्वभाव से थोड़ी कठोर होती हैं।

* जिन महिलाओं के बाल गहरे भूरे और सॉफ्ट होते हैं वे काफी चहेती होती हैं। किसी को भी अपनी तरफ खींचने की इनमें गज़ब की ताकत होती है। इनमें कॉन्फिडेंस भी खूब रहता है और ये सेंसिबल होती हैं।

* घने और लहरदार बाल वाली महिलाएं स्वभाव से जिद्दी होती हैं। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में सोच-विचार करना इन्हें बेवकूफी ही लगता है। वैसे सच यह भी है कि ये अपने मन की करती हैं और कामुक प्रवृत्ति की होती हैं।

* पतले और दोमुंहे बाल वाली महिलाएं जिंदगी को लेकर उदासीन होती हैं और अपनी तबीयत को लेकर अक्सर ही परेशान रहती हैं।

* हल्के घुंघराले बालों वाली महिलाएं काफी तेज और चालाक किस्म की होती हैं। स्वभाव से ये रोमांटिक होती हैं और कुछ भी बोलने और करने में इन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता।

* सॉफ्ट, सिल्की और पतले बालों वाली महिलाएं दिल से सच्ची और सरल बुद्धि की होती हैं। इनके मन में कभी किसी के लिए दुर्भावना नहीं आती। किसी की भी मदद के लिए हर वक्त तैयार रहती हैं ये।

* जिन महिलाओं के बाल रूखे और बेजान से होते हैं वे छोटी सोच वाली होती हैं। इनके पास दया नाम की कोई चीज नहीं होती। हालांकि, ये जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना कुशलतापूर्वक कर लेती हैं।

* जिनके बाल घने और सुलझे होते हैं वे बेहद कर्मठ और धैर्य वाली होती हैं। ऐसी महिलाएं जो करने की ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। ये बेहद शौकीन मिजाज की होती हैं, चाहे बात पहनने-ओढ़ने की हो या फिर खाने-पीने की, कहीं भी इन्हें समझौता पसंद नहीं।

Check Also

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) । वात श्लैष्मिक ज्वर (फ्लू) के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) :- स्वाइन इंफ्लुएंजा को स्वाइन फ्लू के नाम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *