Health Benefits of Juice: स्वस्थ रहने के लिये फलों व सब्जियों का जूस भी उतना ही जरूरी है जितना की अन्य आहार। बीमारियों से लड़ने के लिये रस औषधि की तरह उपयोगी है। हमारे आहार का काम है शरीर में होने वाली क्षति की पूर्ति करने में मदद करना।जूस थैरेपी से बहुत सी बीमारियों का मुकाबला किया जा सकता है। जैसे- सर्दी, फ्लू, जुकाम, वायरल फीवर। फल एवं सब्जी दोनों का जूस लाभदायक होता है। इसमें तमाम पौष्टिक तत्व होते हैं। हमें जूस कब पीना चाहिये ये पता होना चाहिये या फिर अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
जूस थैरेपी में सब्जियों एवं फलों का जूस मिलाकर लेने से कोई गलत या साइड इफेक्ट नहीं है। परंतु जूस को मिलाते समय सावधानी बरतें कि किसे- किसके साथ लेना है। कोई बीमारी आ जाने पर कमजोरी बढ़ जाती है। इसमें भोजन आसानी से खाया या पचाया नहीं जा सकता है, तो हम जूस थैरेपी को आसानी से उपयोग में ला सकते हैं। जिससे हमारी शारीरिक व मानसिक कमजोरियों को दूर किया जा सकता है। हमें जूस से तमाम पौष्टिक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में सब्जियों एवं फलों के जूस उपयोगी होते हैं।
जिन खाद्य पदार्थों से यह जूस निकाले जाते हैं। उनकी पैदावार के लिये किसी भी तरह की अधिक खाद की जरूरत नहीं होती है। इस कारण इनकी गिनती आर्गेनिक फूड में होती है। आर्गेनिक फूड होने से इनके जूस अधिक पौष्टिक होते हैं। फल और सब्जियों में कई विटामिन और खनिज तत्व होते हैं, यह बात तो सभी जानते हैं। इन फलों और सब्जियों का जूस भी कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। फलों के जूस में साइटिक अम्ल होता है। जिससे कई शारीरिक विकार दूर होते हैं। सब्जियों के जूस में भी फलों के जूस के समान ही गुण होते हैं।
केवल उनमें फलों की मिठास नहीं होती। गाजर, ककड़ी और चुकंदर के रस का सेवन लाभदायक होता है। ये जूस संजीवनी का काम करते हैं।आप अगर वास्तव में सेहत के लिए जूस पीते है तो आपको एक ही गिलास में आपको विटामिन-बी,सी,इ, और आयरन तथा और भी न जाने क्या क्या फायदे मिल सकते हैं|एक ही सब्जी या फल के जूस के बजाये इन्हें मिला-जुलाकर पीना अधिक पोष्टिक होता है|यहाँ ऐसे ही कुछ मिश्रणों के बारे में बताया जा रहा है…
पपीता+दूध:-
=======
* दूध पिने से आपको सिर्फ कैल्सियम मिलता है|यदि आप पपीता और दूध एक साथ पियेंगे तो आपको विटामिन k,a और आयरन एक साथ मिलेंगे|इनका सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है|
दूध+केला:-
======
* दूध और केला का मिश्रण आपको एनर्जी प्रदान करता है|यह वजन बढ़ाने में भी सहायता करता है|यह पाचन सम्बन्धी कमियों को दूर करता है|
संतरा+अदरक+खीरा:-
==============
* इनका मिश्रण त्वचा की कान्ती बढ़ाता है और नमी को बनाये रखता है|इसमें मोजूद विटामिन सी सर्दी-खांसी को नियंत्रित रखने में सहायक है|
गाजर+सेब+नाशपाती+आम:-
==================
* गाजर+सेब+नाशपाती+आम के जूस की तासीर ठंडी होती है|इस मिश्रण के सेवन से शरीर की गर्मी और अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं|यह जूस रक्तचाप का संतुलन बनाये रखने में भी सहायक होगा|
खरबूजा+अंगूर+तरबूज+दूध:-
===================
* स्वास्थ्य जीवनशैली के लिए रोग प्रतिरोधक श्रमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है|खरबूजा,अंगूर,तरबूज,और दूध का मिश्रण विटामिन k और b से भरपूर होता है,जो शरीर की रोग प्रतिरोधक श्रमता बढ़ाने में मदद करता है|
सेब+कीवी+खीरा:-
============
* इस मिश्रण से आपको विटामिन बी,सी ,आयरन और मिनरल्स मिलेंगे|यह कब्ज दूर करने में भी सहायक होगा|यह आपकी त्वचा को स्वास्थ्य बनता है और निखारता है|