Ab Bolega India!

विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा बॉलीवुड

विनोद खन्ना का वर्ली श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके सबसे छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, गुलजार, कबीर बेदी, रंजीत, सुभाष घई समेत कई सेलिब्रिटी मौजूद थे। बता दें कि विनोद खन्ना का निधन गुरुवार को हुआ था। खन्ना ने करीब 144 फिल्मों में काम किया।

वे पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद थे। अक्षय खन्ना और ऋषि कपूर भी पहुंचे ।विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार के वक्त अक्षय खन्ना, रणदीप हुड्डा, ऋषि कपूर, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, रणधीर कपूर समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।इस मौके पर उनकी पहली पत्नी गीतांजलि और दूसरी पत्नी कविता भी मौजूद थीं।

हॉस्पिटल के मुताबिक, खन्ना ने गुरुवार सुबह 11.20 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें गाॅल ब्लैडर नहीं, ब्लैडर कैंसर था। गाॅल ब्लैडर कैंसर डाइजेशन सिस्टम मे होता है, ब्लैडर कैंसर यूरिनरी सिस्टम में।उन्होंने गुरदासपुर में कुछ महीने पहले कहा था कि उन्हें 2010 से कैंसर है। इसी वजह से वे पब्लिक लाइफ से दूर हैं।

उनके परिवार में पहली पत्नी गीतांजलि और बेटे राहुल-अक्षय हैं। दूसरी पत्नी कविता से बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है।विनोद खन्ना 2015 में शाहरुख-काजोल स्टारर ‘दिलवाले’ के बाद कमर्शियल फिल्मों में नजर नहीं आए। हालांकि, वे एक मूवी एक थी रानी ऐसी भी में भी नजर आए। विजयाराजे सिंधिया की जिंदगी पर बेस्ड यह मूवी कुछ साल पहले ही बन गई थी लेकिन रिलीज इसी 21 अप्रैल को हुई थी।खन्ना के साथ इस मूवी में हेमा मालिनी थीं।

एक पॉपुलर एक्टर, डेडिकेटेड लीडर और अच्छे इंसान के तौर पर विनोद खन्ना हमेशा याद किए जाएंगे। निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मेरी श्रद्धांजलि। – नरेंद्र मोदी

विनोद जी ने अपने सरल और करिश्माई व्यक्तित्व से जनता पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। सोनिया गांधी

फिल्मों और राजनीति में विनोद खन्ना का करियर शानदार था। उन्होंने करोड़ों भारतीयों के दिलों में एक खास जगह बनाई। विनोद खन्ना जी के निधन के साथ भारत के लोगों ने एक शानदार एक्टर और सेंसेटिव पॉलिटिशियन को खो दिया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।– राजनाथ सिंह

अपनी शैली के बेहतरीन कलाकार विनोद खन्ना हमारे बीच नहीं रहे। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है। लता मंगेशकर

विनोद खन्ना अपनी लार्जर देन लाइफ परफॉर्मेंस और ग्रेशियसनेस के लिए याद किए जाएंगे। उनके जैसे कम ही लोग होते हैं। सर, आप बहुत याद आएंगे। अनुपम खेर

विनोद खन्ना एक प्रभावशाली और प्यारा व्यक्तित्व, बेहद हैंडसम और टैलेंटेड सुपरस्टार अब हमारे बीच नहीं रहे। फिल्मों से लेकर राजनीति तक विनोद और मैं साथ रहे। वे अपने पीछे पूरी एक जनरेशन, फैन्स, दोस्त और शुभचिंतकों को छोड़ गए हैं। लव यू, मिस यू। शत्रुघ्न सिन्हा

विनोद खन्नाजी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वे आखिरी वक्त तक एक अच्छे इंसान और स्टार रहे। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है।आशा भोसले

अमर (अमर अकबर एंथोनी में विनोद खन्ना का कैरेक्टर) आप बहुत याद आओगे।ऋषि कपूर

Exit mobile version