एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने एक्टर-रैपर ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा से शादी कर ली। गोवा में हुई इस डेस्टिनेशन वेडिंग में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। यहां कोई भी बॉलीवुड सेलेब शामिल नहीं हुआ। सामने आई शादी की फोटोज में श्वेता ने पिंक एंड गोल्डन कलर का लहंगा पहना तो वहीं चैतन्य मरून शेरवानी में दिखे। शुक्रवार को ही दोनों की हल्दी सेरेमनी भी हुई।
बता दें, श्वैता ने मसान और हरामखोर फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने डिज्नी चैनल के शो क्या मस्त है लाइफ और कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है। वे जल्द ही वेब सीरीज मिर्जापुर में नजर आने वाली हैं.वहीं चैतन्य रणवीर सिंह के साथ फिल्म गली ब्वॉय में दिखेंगे।
चैतन्य श्वेता से पांच साल छोटे हैं। हालांकि चैतन्य का कहना है कि श्वेता 32 की उम्र में काफी यंग दिखती हैं।श्वेता दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पी.के.त्रिपाठी की बेटी हैं। श्वेता और चैतन्य मुंबई के एक थियेटर में पहली बार मिले थे। जगह थी कुक्कू क्लब।
यहां कलाकार आकर थियेटर करते हैं। खुद श्वेता ने बताया था कि यहीं वो मिले थे। इसके बाद दोनों किसी कन्सर्ट के लिए दिल्ली गए। मुंबई लौटते वक्तप्लेन में ही श्वेता और चैतन्य ने पहली बार बातचीत शुरू की। चैतन्य ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि दिल्ली से मुंबई लौटते वक्त उनकी सीट एक-दूसरे के सामने थी।
सुबह के 5 बज रहे थे और प्लेन लैंड होने वाला था। तभी उनकी बातें शुरू हुईं और नंबर एक्सचेंज हो गए।” इसके बाद मुंबई में एक रोलर कोस्टर राइड के दौरान चैतन्य ने श्वेता को पहली बार डेट पर चलने के लिए पूछा था।