Ab Bolega India!

पत्नी अधुना से अलग हुए फरहान अख्तर

farhan_adhuna_akhtar

फरहान अख्तर पत्नी अधुना से अलग हो गए हैं। दोनों की साल 2000 में शादी हुई थी। फरहान अपना घर छोड़कर बहन जोया के घर में शिफ्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही मुंबई में अपने नए घर में चले जाएंगे।दोनों ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा, “मैं (फरहान) और अधुना आपसी रजामंदी से अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चे हमारी प्रायोरिटी रहेंगे। उनकी देख-रेख हम करते रहेंगे। मैं नहीं चाहता कि बेवजह की अटकलों में उन्हें घसीटा जाए। हम यह चाहेंगे कि इस वक्त हमें पूरी प्राइवेसी दी जाए।”

कुछ वक्त से दोनों के बीच तनाव की खबरें आ रही थीं। अफवाहों ने तब जोर पकड़ा, जब अधुना फरहान की हालिया रिलीज फिल्म ‘वजीर’ की स्क्रीनिंग पर भी नहीं पहुंचीं।फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर की लॉन्चिंग पर से भी अधुना गायब रही थीं। जबकि इसमें फरहान ने भी फोटोशूट कराया है।

दोनों के बीच तलाक की नौबत क्यों आ गई, ये अभी साफ नहीं हो सका है। फरहान-अधुना ने सिर्फ इतना कहा है कि साल-दर-साल दोनों के बीच दूरियां आने लगी थीं।ऐसी भी खबरें आई थीं कि फरहान की किसी को-स्टार के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं।फरहान-अधुना बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल में गिने जाते थे।

अधुना ने बॉलीवुड में बतौर हेयर स्टाइलिस्ट पहचान बनाई है।दोनों की मुलाकात ‘दिल चाहता है’ के सेट पर हुई थी। अधुना फरहान से छह साल बड़ी हैं।तीन साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2000 में शादी की थी।इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।शाक्या 14 साल अौर अकीरा 6 साल की हैं। दोनों मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं।

फरहान फेमस लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर के बेटे हैं।फरहान की मां हनी ईरानी फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।बहन जोया भी बॉलीवुड की चर्चित डायरेक्टर हैं, जिन्होंने ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

Exit mobile version