Ab Bolega India!

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन हॉस्पिटल में एडमिट

ajay-devgan

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। देवगन परिवार के एक करीबी के मुताबिक, ”वीरू कुछ दिनों से बीमार थे, लेकिन गुरुवार शाम उनकी तबियत और भी खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उन्हें फिलहाल आईसीयू में रखा गया है”।अजय के स्पोक्सपर्सन ने भी इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने बताया, “वीरू को निमोनिया हो गया था।

घर में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी तबियत और भी गड़बड़ा गई। एडमिट करने के बाद सेहत में सुधार हुआ है। उनका इलाज जारी है”।जब अजय को यह खबर लगी तब वे मसूरी में शिवाय की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग का अगला प्रोग्राम हैदराबाद में था, जिसे वे पोस्टपोन कर मुंबई जाएंगे। बता दें कि वीरू देवगन बॉलीवुड में स्टंट और एक्शन डायरेक्टर रह चुके हैं।

Exit mobile version