सुनील ग्रोवर और अली असगर एक बार फिर कॉमेडी करते दिखाई देंगे। सुनील और अली सबसे बड़ा कलाकार नाम के स्टेज कॉमेडी शो में साथ नजर आएंगे। जब से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में झगड़ा हुआ है। तब से अली भी कपिल के शो से दूरियां बनाए हुए हैं। हालांकि कपिल उपासना सिंह को अपनी मासी बनाकर शो में ले आए हैं।
हालांकि शो के प्रशंसक आज भी शो की पुरानी कास्ट को याद करते हैं। छो से अलग होने के बाद सुनील स्टेज पर कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी डॉ मशहूर गुलाटी शो के नाम से एक स्टेज शो सुनील कर चुके हैं। इसे शो में उनके साथ किकू शारदा भी नजर आए थे। दिल्ली में उनका ये शो काफी पसंद किया गया था।इससे पहले कपिल शर्मा कुछ दिन पहले सुनील ग्रोवर को ट्विटर पर अनफॉलो कर चुके हैं।
उन्होंने अली असगर और चंदन प्रभाकर को भी ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है। वहीं ऋषि कपूर ने भी कपिल शर्मा की टीम में सुलह करवाने की कोशिश की। ऋषि ने ट्वीट करके लिखा कि, सन राइजर्स हैदराबाद की टीम में कपिल शर्मा का एक हमशक्ल है। किसी को सुनील ग्रोवर किसी टीम में नजर आए? मिल जाओ यारों। एक तरफ जहां ऋषि कपूर ने मिलने और साथ आने की अपील की। वहीं सुनील ग्रोवर वापसी के मूड में नहीं दिखे।