मेष- सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। प्रशंसा प्रियता बढ़ सकती है। अपनों को महत्व दें। दिन भाग्यवर्धक। निवेश पर ध्यान देंगे। वृष- आर्थिक उपलब्धियां बेहतर बनी रहेंगी। बैठकों में अच्छा करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण कार्य के लिए समय से पहले निकलें। दिन सामान्य शुभ। मिथुन- निजी जीवन में स्मरणीय पलों की रचना संंभव है। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएेंगे। साझीदारी फलेगी। कर्क- योजना बनाकर कार्य करें। भटकाव और भ्रम में पड़ने की आशंका है। खर्च पर नियंत्रण कठिन होगा। धैर्य बनाए रखें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। सिंह- प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं। जिद और जोखिम से बचें। शिक्षा संतान और आर्थिक पक्ष सहज बना रहेगा। सक्रियता बनाए रखें। दिन सामान्य शुभ। कन्या- भव्य भवन-वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। आर्थिक पक्ष सहज बना रहेगा। साझीदार विश्वसनीय रहेंगे। करीबियों को साथ लेकर चलें। दिन शुभ। तुला- निसंकोच आगे बढ़ते रहें। शुभ सूचना मिलेगी। बंधुत्व भाव को बल मिलेगा। कठिनाईयां स्वत: कम होती नजर आएंगी। अफवाहों से बचें। दिन शुभ। वृश्चिक- अपनों के साथ हर्षाेल्लास से समय बिता सकेंगे। उत्सव आयोजन में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी अपेक्षा से बेहतर करेंगे। लाभ संवार पर रहेगा। दिन श्रेष्ठ। धनु- व्यक्तिगत प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। स्वार्थ और लालच से हर हाल बचें। अतार्किक योजनाओं से दूरी रखें। सृजन एवं स्मरण क्षमता को बल मिलेगा। मकर- जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। हो सके तो स्मार्ट डिले की नीति पर अमल करें। दिन सामान्य से शुभकारक। खर्च पर अंकुश रखें। कुंभ- बहुमुखी प्रतिभा लाभ वृद्धि में सहायक होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। तेजी बनाए रखें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। मीन- पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोगों को प्रभावित करेंगे। महत्वपूर्ण प्रयासों को स्वयं आगे बढ़ाएं। सभी का सहयोग मिलेगा। दिन उन्नतिकारक। संकोच त्यागें।