कन्हैया कुमार का मोदी सरकार पर हमला

Kanhaiya-lal

छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे ‘सेल्फी और जुमलों’ की सरकार करार दिया। कन्हैया ने शैक्षणिक संस्थानों में जाति आधारित पूर्वाग्रह रोकने के लिए एक कानून बनाने की मांग की है। छात्र नेता ने केन्द्र की राजग सरकार और इसकी परियोजनाओं पर भी निशाना साधा। 29 साल के छात्र नेता कन्हैया कुमार मुंबई के तिलक नगर में एक कार्यक्रम में ‘विद्यार्थी- भेदभाव के खिलाफ युवा सभा’ विषय पर बोल रहे थे।

कन्हैया कुमार जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद सुखिर्यों में आए। इस कार्यक्रम में कथित रूप से भारत विरोधी नारे लगाए गए थे।उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार केवल मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया जैसे जुमले बना रही है। मेक इन इंडिया वास्तव में फेक इन इंडिया होना चाहिए। यह सेल्फी और जुमलों की सरकार बन गई है। वास्तविकता यह है कि इसमें केवल बड़े-बड़े वादे हैं जिसके जरिए सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है और जमीन पर कुछ भी सकारात्मक दिखाई नहीं दे रहा है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *