लड़का- आई लव यू।
लड़की – मैं इतनी सुंदर भी नहीं हूं कि तुम्हें प्यार हो जाए। तुम्हें तो मुझसे भी सुंदर मिल सकती है। फिर मैं ही क्यों?
लड़का- बस तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो।
लड़की – अरे पागल, अपने पीछे देखो। मुझसे भी ज्यादा सुंदर लड़की आ रही है।
लड़का पीछे मुड़ा, लेकिन वहां कोई नहीं था। लड़का – अरे यहां पर तो कोई भी नहीं है?
लड़की – यह तो तेरा टेस्ट था, जिसमें तू फेल हो गया। अगर तू मुझसे सच्चा प्यार करता तो कभी पीछे मुड़कर नही देखता।
लड़का – ओह !!! तो ठीक है। फिर मैं यह हीरे की अंगूठी वापस कर देता हूं।
लड़की (डब्बा खोलती हुए) – ओह डार्लिग!!! क्या अब मैं तुमसे मजाक भी नहीं कर सकती।
लड़की (डब्बा खोलने के बाद) – लेकिन यह तो खाली है।
लड़का – यह तो तेरा टेस्ट था, जिसमें तू फेल हो गई। अगर तू मुझसे सच्चा प्यार करती तो कभी डब्बा खोलके नहीं देखती। चली जाओ यहां से। अब सब खत्म।