बेंगलुरू में स्कूल परिसर में घुसा तेंदुआ

leopard_story_647_020716073

बेंगलुरू के एक स्कूल परिसर में आज एक तेंदुआ घुसा आया। तेंदुए की खबर लगते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। तेंदुए को देख लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस दौरान तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया। तेंदुए ने 6 लोगों को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

स्कूल परिसर में तेंदुआ उस समय घुस आया जब कुछ स्टाफ काम कर रहा था। तभी तेंदुए ने एक शख्स पर हमला कर दिया और शख्स को जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद शख्स खुद को तेंदुए से मुक्त कराने में जुट गया। उसने तेंदुए को खुद से हटा दिया। इसके बाद तेंदुए ने एक के बाद एक करके छह लोगों को घायल कर दिया। पूरे स्कूल परिसर में हड़कप मचा हुआ है।

तेंदुए के स्कूल में घुसने का जानकारी वन विभाग के अधिकारियो को दे दी गई। कुछ देर में ही तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम स्कूल में पहुंच गई है। टीम अभी स्कूल में तेंदुए को खोज रही है। एतिहात के तौर पर स्कूल को खाली करा लिया गया है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *