सियाचिन में आये बर्फीले तूफान में 10 जवान गायब हुए

siyachin-soldier

लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लेशियर पर भारी हिमस्खलन हो गया है। इसमें 10 सैनिक लापता हो गए हैं। लापता लोगों में एक अधिकारी भी शामिल है।सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को सियाचिन ग्लैशियर के दक्षिणी हिस्से में सैनिकों का गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

10 सैनिक लापता हैं। इनमें एक जूनियर कमिशन अधिकारी (जेसीओ) भी है। हादसा समुद्र तल से 19000 फुट की ऊंचाई पर हुआ।उन्होंने कहा कि बचाव का एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया गया है। सेना और वायुसेना इन लापता सैनिकों की तलाश में लग गई हैं। आशंका है कि ये सभी बर्फ के तूफान में दब गए हैं।

सियाचिन ग्लैशियर दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र है। बेहद दुश्वार मौसम में बहादुर सैनिक देश के इस हिस्से की हिफाजत करते हैं। यहां जाड़े में तापमान शून्य से नीचे 50 डिग्री तक चला जाता है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *