योगी आदित्यनाथ ने गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की अपील की

yogi-aadityanath

लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने भगवद्गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव आयोजित करने की मांग की। भाजपा के योगी आदित्यनाथ ने सदन में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि गीता के संदेशों ने संर्पूण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने भगवद गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने और इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की।

उन्होंने हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मनाये जा रहे गीता जयंति महोत्सव का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय से इसी तरह का आयोजन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर करने की मांग की। शून्यकाल में ही भाजपा के गणेश सिंह ने पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में यौन उत्पीड़न की घटनाओं का उल्लेख करते हुए वहां हाल में एक पांच वर्ष की लड़की के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना की जांच के लिए एक केन्द्रीय दल गठित करने की मांग की।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *