What is PIN Code भारत में पिन कोड
PIN या डाक सूचक संख्या या पोस्टल इंडेक्स नंबर (लघुरूप: पिन नंबर) एक ऐसी प्रणाली है जिसके माध्यम से किसी स्थान विशेष को एक विशिष्ट सांख्यिक पहचान प्रदान की जाती है। भारत में पिन कोड में ६ अंकों की संख्या होती है और इन्हें भारतीय डाक विभाग द्वारा छांटा जाता है। पिन प्रणाली को १५ अगस्त १९७२ को आरंभ किया गया था।
भारत में 9 पिन क्षेत्र हैं। पिनकोड का पहला अंक भारत (देश) के क्षेत्र को दर्शाता है। पहले 2 अंक मिलकर इस क्षेत्र में उपस्थित उपक्षेत्र या डाक वृतों मे से किसी एक डाक वृत को दर्शातें हैं। पहले 3 अंक मिलकर छंटाई/राजस्व जिले को दर्शाते हैं जबकि अंतिम 3 अंक सुपुर्दगी करने वाले डाकखाने का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये सांख्यिक कूट भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार डाक को छांटने का कार्य अत्यन्त सरल बना देते हैं।
भारत में निम्नलिखित 9 पिन क्षेत्र हैं :
क्र. सं. | पिन कोड क्रमांक | भारत में क्षेत्र |
---|---|---|
1 | पिन कोड 1 | दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़ |
2 | पिन कोड 2 | उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड |
3 | पिन कोड 3 | राजस्थान, गुजरात, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली |
4 | पिन कोड 4 | छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा |
5 | पिन कोड 5 | आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, यनाम (पुदुचेरी का एक जिला) |
6 | पिन कोड 6 | केरल, तमिनलाडु, पुदुचेरी (यनाम जिले के अलावा), लक्षद्वीप |
7 | पिन कोड 7 | पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, मेघालय, अंडमान और निकोबार दीप समूह |
8 | पिन कोड 8 | बिहार, झारखण्ड |
9 | पिन कोड 9 | सैन्य डाकखाना (एपीओ) और क्षेत्र डाकखाना (एफपीओ) |