Ab Bolega India!

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले आज जींद में रैली करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह जाटलैंड कहे जाने वाले जींद में रैली करने पहुंचे हैं। रैली जींद के एकलव्य स्टेडियम में है, जिसे राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित किया गया है।

प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटें हुए हैं। शाह चुनाव को लेकर पहले भी 75 पार का टारगेट कार्यकर्ताओं को दे चुके हैं, देखना विशेष रहेगा कि इस रैली में वे क्या गुरु मंत्र देते हैं? रैली के माध्यम से चौधरी बीरेंद्र सिंह चुनाव से ठीक पहले शक्ति प्रदर्शन के मूड में हैं। तभी उन्होंने शाह को न्यौता देकर बुलाया है।

वहीं राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि बीरेंद्र सिंह ने इस रैली का आयोजन एक बार फिर अपनी पत्नी प्रेमलता को विधानसभा का टिकट दिलवाने के लिए आयोजित किया है। तभी रैली का नाम भी आस्था रैली रखा गया है।

रैली में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व हरियाणा के कैबिनेट मंत्री, भाजपा विधायक मौजूद हैं। जींद में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 1500 से ज्यादा पुलिस के जवान, 3 एसपी रैंक के अधिकारी और 30 डीएसपी रैंक के अधिकारी सुरक्षा कमान संभाले हुए हैं।

Exit mobile version