बैकुण्ठपुर:छात्रावासों में पर्याप्त साफ-सफाई रखने के दिए निर्देष
छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री भईयालाल राजवाड़े ने कल जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर के ओड़गी नाका स्थित पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास, मॉडल छात्रावास तथा विषेष पिछड़ी जनजाति पण्डो बालकों के लिए संचालित छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संसदीय सचिव ने बच्चों के रहने, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा छात्रावासों में पर्याप्त साफ-सफाई नही होने पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई में विषेष ध्यान देने के निर्देष छात्रावास के अधीक्षकों को दिए।
संसदीय सचिव श्री राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार स्कूली बच्चों विषेषकर पिछड़ी जनजाति के बच्चों की बेहतर षिक्षा के लिए अनेक कदम उठा रही है ताकि ऐ बच्चें पढ़ लिखकर विकास की मुख्य धारा में शामिल हो सके। उन्होंने छात्रावास के अधीक्षकों से कहा कि बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कोताही बर्दाष्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में संसाधनों की जो भी कमी है तत्काल विभाग को सूचित करे ताकि उनकी आपूर्ति की जा सकें। बच्चों को समय पर षिष्यवृत्ति प्रदान की जाए। बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का विषेष ख्याल रखा जाए। खाने की सामग्रियों को व्यवस्थित तरीके से रखे और प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार ही भोजन प्रदान किया जाए। छात्रावास में पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी नियमित रूप से संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों का वातावरण ऐसा बनाए ताकि बच्चे मनलगाकर पढ़ाई कर सके।
डी. सी . बघेल
छत्तीसगढ़